• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कनाडा में इमीग्रेशन और मल्टीकल्चरलिज्म मंत्री बनी जालंधर की बेटी

ByPunjab Khabar Live

Nov 8, 2022

(PKL): कनाडा के राज्य अल्बर्टा में नई बनी सरकार में एक पंजाबी लड़की राजन साहनी को इमीग्रेशन और मल्टीकल्चरलिज्म मंत्री बनाए जाने से पंजाबी भाईचारे में खुशी की लहर है। बता दें कि राजन साहनी का जन्म जालंधर जिले के वडाला गांव में हुआ था और वह लंबे समय तक अपने माता-पिता के साथ कनाडा के अल्बर्टा में रहने के बाद राजनीति से जुड़ी हुई हैं।

गौरतलब है कि वह अल्बर्टा के मुख्यमंत्री की दौड़ में भी थीं, लेकिन वह पीछे रह गईं और डेनियल स्मिथ मुख्यमंत्री पद की दावेदार बन गईं। बलदेव सिंह ग्रेवाल ने बताया कि राजन साहनी के पास महत्वपूर्ण पद है और विशेष रूप से इमीग्रेशन विभाग होने के कारण उनके समर्थन से आम लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page