• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब बंद की कॉल को लेकर जानें असल सच

ByPunjab Khabar Live

Apr 29, 2025

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 30 अप्रैल को पंजाब बंद की कॉल को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इसमें सभी धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के नाम में 30 अप्रैल को पंजाब बंद की कॉल दी गई है।

इस कथित पोस्टर में पंजाब की सभी औद्योगिक इकाइयों, दुकानों, फैक्ट्रियों, निजी स्कूलों, निजी संस्थानों, निजी ट्रांसपोर्टरों से बुधवार 30 अप्रैल को बंद में सहयोग करने की अपील की गई है।  बता दें कि फिलहाल किसी भी धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक संगठन ने 30 अप्रैल को पंजाब बंद की कॉल नहीं दी है।

इस पोस्टर के वायरल होने के बाद लोगों में लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि 30 अप्रैल को पंजाब बंद हो सकता है पर इस कथित पोस्टर पर न तो किसी संगठन का नाम है और न ही कोई संपर्क नंबर है, इसलिए 30 अप्रैल को पंजाब पूरी तरह खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page