• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: मॉडल टाउन में मार्किट एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल ने फहराया तिरंगा

ByPunjab Khabar Live

Aug 15, 2025

जालंधर: मॉडल टाउन मार्किट शॉपकीपर्स एसोसिएशन ने बड़ी ही धूमधाम से आजादी दिवस मनाया। आजादी के दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देश के लिए शहीद होने वाले शूरवीरों के बारे में चर्चा की गई।

इस मौके पर मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल ने कहा देश के लिए कुर्बानी देने वाली महान हस्तियों को याद किया। उन्होंने कहा कि आज अगर हम अपने घरों और शहरों में आराम से बैठे हैं तो उसके पीछे कोई और नहीं बल्कि चौबीसों घंटे देश की सेवा करने वाले बॉर्डर पर तैनात जवान हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देश का रक्षा और सेवा करना सिर्फ हमारे जवानों का काम नहीं है। बल्कि यह हर भारतीय नागरिक का काम है। हमें भी अपने अपने स्तर पर देश की सेवा करनी चाहिए। वह चाहे फिर शहर और गली-मोहल्लों की सफाई करके, भ्रष्टाचार को खत्म करने से क्यों न हो।

राजवी दुग्गल ने कहा कि हमारा भारत देश महान है, इसी देश के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे वीर खुशी-खुशी फांसी पर झूल गए। पर अब हमारी जिम्मेदारी है कि इस देश की महानता को कैसे आगे बढ़ाना है। देश की तरक्की के लिए काम करना है और युवाओं को प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page