चंडीगढ़ः सीबीआई की टीम ने आज डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के दफ्तर में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने रिश्वत के मामले में रेड रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार रंगे हाथों रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले को लेकर कितने की रिश्वत ली गई इसको लेकर कोई पुष्टि अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है।
