जालंधर: मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता पूरन शाह कोटी का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। इस घटना को लेकर पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
