(PKL): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह के बॉडीगार्ड द्वारा मैरिज पैलेस में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गनमैन नवजोत सिंह द्वारा गोली चलाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गनमैन छुट्टी पर था और शादी देखने आया था। पुलिस के मुताबिक नवजोत सिंह ने किसी दुर्भावना से फायरिंग नहीं की। घायलों को मनसा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नवजोत सिंह छुट्टी पर शादी देखने आया था और शादी के दौरान गोली चली, जिसमें गुरविंदर सिंह घायल हो गया। डीएसपी संजीव गोयल ने बताया कि मैरिज पैलेस में बरात आई हुई थी। इसी बीच नवजोत सिंह ने फायरिंग कर दी और गुरविंदर सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया। उसे रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है और नवजोत सिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
