• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाबः पुलिस कर्मी सहित 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 17, 2026

पंजाब में घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। इसी बीच आज सुबह बठिंडा से एक दुखद खबर सामने आई है। बठिंडा जिले में नेशनल हाईवे पर हुए भयानक सड़क हादसे में एक महिला कांस्टेबल समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

यह हादसा गांव गुढतड़ी के पास हुआ, जहां घने कोहरे के कारण फॉर्चूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मुश्किल से गाड़ी में से मृतकों के शव बाहर निकाल सके।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारी गई महिला कांस्टेबल गुजरात की रहने वाली थी। सभी मृतक गुजरात से फॉर्चूनर गाड़ी की मदद से पंजाब आ रहे थे। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page