• Tue. Oct 6th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

सलमान खान के पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

ByPunjab Khabar Live

Feb 17, 2026

बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक ‘खान परिवार’ से चिंताजनक खबर सामने आ रही है। दिग्गज पटकथा लेखक और ‘भाईजान’ सलमान खान के पिता सलीम खान (90 वर्ष) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के मिलते ही सलमान खान अपनी भारी सुरक्षा टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही सलमान खान काफी चिंतित नजर आए। वह ब्लैक टी-शर्ट और कैप पहने सुरक्षाकर्मियों के सख्त पहरे के बीच अस्पताल के अंदर जाते देखे गए। उनके साथ उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री भी अपने पिता का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page