• Thu. Mar 5th, 2026

बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Mar 5, 2026

बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। क्योंकि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है। जिसने चर्चा छेड़ दी है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। क्योंकि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बताया है कि वे अब राज्यसभा का रुख करने जा रहे हैं। एक अधूरी इच्छा का जिक्र करते हुए लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी यह तमन्ना थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य बनें।

इसी सपने को पूरा करने के लिए वे आगामी राज्यसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिहार की नई बनने वाली सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

बिहार विधानसभा में हलचल तेज हो गई है क्योंकि नीतीश कुमार के साथ-साथ रामनाथ ठाकुर, निशांत और मनीष वर्मा की ‘नॉमिनेशन रिसीप्ट’ (NR) कट चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार आज ही विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उनके साथ मौजूद रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया और शक्ति प्रदर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पटना पहुंच रहे हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में सत्ता का नया समीकरण पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page