• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: दिन दहाड़े सरपंच का गोलियां मारकर कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Mar 6, 2026

मोगा जिले के बाघापुराना में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब भरे बाजार में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक जिम संचालक और गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह हैप्पी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हरपिंदर सिंह बाघापुराना-कोटकपूरा रोड स्थित सूजन जिम के संचालक भी थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी थार गाड़ी में जिम पर पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, उसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमले में हरपिंदर सिंह हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी मिली हे इनको पहले भी थ्रेट कल आई थी और इनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी हे आज दूसरे गाड़ी में आए तो हलवारो ने हमला करके फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page