• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना

ByPunjab Khabar Live

Mar 6, 2026

कर्नाटक ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में की। सीएम ने कहा कि बच्चों पर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।

देश में पहला कदम
कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है जिसने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया। इसके अलावा, गोवा, महाराष्ट्र और बिहार में भी इस दिशा में विचार-विमर्श और स्टेकहोल्डर्स की सलाह ली जा रही है। इन राज्यों में बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर रोक लगाने को लेकर टास्क फोर्स गठित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page