जालंधर: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने एएसआई को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने थाना नंबर 2 में रेड करते हुए एएसआई गोपाल को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एएसआई से विजिलेंस टीम ने रिश्वत की 8 हजार की नगदी बरामद की है। दरअसल विजिलेंस की टीम को शिकायत मिली थी कि थाना 2 में तैनात एएसआई गोपाल द्वारा व्यक्ति को एक केस में नामजद करने की धमकी देकर पैसे मांग रहा है।
विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर थाना 2 से एएसआई गोपाल को काबू कर लिया। विजिलेंस के आला अधिकारियों के मुताबिक इस मामले संबंधी थाना 2 से रिकार्ड हासिल किया जा रहा है। इस मामले को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला है।
