जालंधर: मकसूदां इलाके में सुबह सैर कर रहे व्यक्ति को लुटेरे ने रोक लिया। व्यक्ति ने लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने व्यक्ति पर बेसबॉल से हमला कर उसे घायल कर दिया और मोबाइल लूट फरार हो गया है। हमले के दौरान अमनदीप एवेन्यू के रहने वाले परमजीत सिंह घायल हो सड़क पर गिर गए, जिन्हें आस पास के लोगों ने घायल हालत में देख ईलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचित किया।
घायल परमजीत सिंह के भाई अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई सुबह साढ़े चार बजे घर से सैर करने के लिए निकले थे। वह घर से कुछ दूरी पर स्थित मकसूदां फ्लाईओवर के पास पहुँचे तो दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और कहने लगे कि जेब में जो कुछ है निकाल दो। उसके भाई ने लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने बेसबॉल से उनके चेहरे पर हमला कर दिया।
हमले के दौरान उनके नाक की हड्डी टूट गई और आँख डैमेज हो गई। वह घायल हालत में सड़क पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों ने ऑपरेशन बताया हैं। उन्होंने लूट की शिकायत थाना एक की पुलिस को दे लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।
थाना एक जांच अधिकारी शाम लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुबह सैर कर रहे व्यक्ति पर लुटेरे हमला कर मोबाइल लूट ले गए। उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
