• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

1 अप्रैल से FASTag एनुअल पास होगा महंगा, टोल पर सफर के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

ByPunjab Khabar Live

Mar 14, 2026

देशभर के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए 1 अप्रैल से यात्रा थोड़ी महंगी होने वाली है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने FASTag एनुअल पास की कीमत में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब निजी वाहन मालिकों को सालाना पास के लिए 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये चुकाने होंगे।

मंत्रालय के फैसले के बाद नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। यह पास खासतौर पर कार मालिकों के लिए बनाया गया है, जिससे वे देशभर के लगभग 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर कर सकते हैं।

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक जब FASTag एनुअल पास की शुरुआत की गई थी, तभी इसके नोटिफिकेशन में हर साल कीमतों की समीक्षा का प्रावधान रखा गया था। उसी प्रक्रिया के तहत इस बार कीमतों में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि देशभर में नेशनल हाईवे टोल की दरों में बदलाव के लिए एक तय फॉर्मूला लागू है। उसी फॉर्मूले के आधार पर इस साल FASTag एनुअल पास की कीमतों में वृद्धि की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page