(PKL): जालंधर में इमिग्रेशन कंसल्टेंटों और आईलेट्स सेंटरों का उल्लघन करने वालों के खिलाफ डिप्टी कमिनशर जसप्रीत सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। डीसी ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले 239 इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स और 129 आईलेट्स सेंटरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीसी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1320 इमीग्रेशन कंसल्टेंट, टिकटिंग एजेंट, आईलेट्स केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान इनमें से 495 ने लिखित जवाब नहीं दिया। इसी के कारण उनके कारोबारी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए है। डीसी ने सभी लाइसेंस धारक कंसल्टेंटों, आईलेट्स केंद्रों को अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का सख्ती से अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान नियमों का उल्लघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
