• Thu. Apr 23rd, 2026

पूरा जालंधर शहर नहीं डूबेगा अंधेरे में, जानिए कहां होगा असली ब्लैकआउट

ByPunjab Khabar Live

Apr 23, 2026

जालंधर में 24 अप्रैल को होने वाली मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया का अहम बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी तरह का व्यापक ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि मॉक ड्रिल पूरे जालंधर शहर में नहीं बल्कि सिर्फ एक सीमित क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास केवल खालसा कॉलेज फॉर विमेन परिसरr के कैंपस में ही किया जाएगा और ब्लैकआउट भी उसी परिसर तक सीमित रहेगा। 24 अप्रैल को रात 8 बजे सबसे पहले कॉलेज कैंपस के अंदर ब्लैकआउट किया जाएगा। इसके बाद रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन की मॉक ड्रिल शुरू की जाएगी, ताकि आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा जा सके।

इस मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और सिविल डिफेंस की टीमें शामिल होंगी। सभी एजेंसियां मिलकर आपातकालीन हालात में समन्वय और प्रतिक्रिया की क्षमता का अभ्यास करेंगी। डीसी ने साफ कहा कि जालंधर के किसी भी गांव या अन्य इलाकों में ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ब्लैकआउट को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि यह केवल एक सीमित स्तर की तैयारी का हिस्सा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page