• Sat. Apr 25th, 2026

‘7 सांसद हमारे साथ’ दावे पर विवाद, चीमा बोले- सिर्फ 3 ही गए BJP; राइट टू रिकॉल की मांग

ByPunjab Khabar Live

Apr 25, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के सांसदों के पार्टी छोड़ने के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का समय मांगा है। सीएम ऑफिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान पंजाब के सभी विधायकों के साथ दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान सीएम मान पार्टी बदलने वाले सात सांसदों के खिलाफ राइट टू रिकॉल की मांग उठाएंगे और इस विषय पर अपना पक्ष राष्ट्रपति के सामने रखेंगे। इसी मामले में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग रखेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सांसदों की संख्या को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। राघव चड्ढा ने दावा किया था कि राज्यसभा में उनकी पार्टी के 10 सांसद हैं, जिनमें से 7 उनके साथ हैं, इसलिए दलबदल कानून लागू नहीं होता। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि केवल तीन सांसद ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं, जबकि चार अब भी AAP के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page