• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमेरिका में 4 पंजाबी युवक गिरफ्तार, बीच सड़क पर कर रहे थे लड़ाई

ByPunjab Khabar Live

Apr 28, 2026

अमेरिका के न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल इलाके में एक मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब चार पंजाबी युवकों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 101 स्ट्रीट के आसपास की बताई जा रही है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

झगड़े के दौरान युवकों ने कड़ों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। इस हमले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दो गाड़ियों में सवार इन युवकों के बीच बहस किसी बेहद मामूली बात जैसे हॉर्न बजाने या रास्ता देने को लेकर शुरू हुई थी। लेकिन देखते ही देखते यह विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी ‘असाइलम सीकर’ हैं। ऐसे में इस आपराधिक घटना के बाद उनके खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई हो सकती है। इस एक घटना ने न केवल उनके करियर को खतरे में डाल दिया है, बल्कि अमेरिका में स्थायी रूप से बसने की उनकी संभावनाएं भी खत्म हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page