• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

राष्ट्रपति से मिलेंगे CM भगवंत मान, बागी सांसदों पर करेंगे शिकायत

ByPunjab Khabar Live

May 5, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सभी 94 विधायकों के साथ तीन वॉल्वो बसों में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली पहुंचकर उनकी मुलाकात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से तय है, जिसके लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री मान राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात करेंगे, जबकि उनके साथ आए सभी विधायक राष्ट्रपति भवन के बाहर मौजूद रहेंगे। इस मुलाकात के दौरान मान अपनी पार्टी के उन छह राज्यसभा सांसदों की शिकायत उठाएंगे, जिन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही वह राइट टू रिकॉल कानून लागू करने की मांग भी रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री मान से पहले AAP छोड़ चुके सांसद भी राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे हैं। इनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये नेता पार्टी छोड़ने के बाद कथित राजनीतिक प्रतिशोध के मुद्दे उठाएंगे।

बताया जा रहा है कि वे अपनी सुरक्षा हटाने, सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट फैक्ट्री पर छापेमारी और संदीप पाठक पर दर्ज एफआईआर जैसे मामलों को राष्ट्रपति के सामने रख सकते हैं। संदीप पाठक ने दिल्ली में मीडिया से कहा कि उन्हें अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है और वे ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page