• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, विदेश जाने पर रोक

ByPunjab Khabar Live

Jun 2, 2026

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। इसके साथ ही मजीठिया पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है और अब वह बिना अनुमति देश छोड़कर विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे।

अमृतसर पुलिस ने मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया है। सोमवार को पुलिस ने अमृतसर के अलावा चंडीगढ़ में भी उनकी तलाश की। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर जांच कर रही है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

मजीठिया और उनके समर्थकों के खिलाफ 31 मई को मजीठा थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उन्होंने थाने से अपने एक साथी को जबरन छुड़ाने की कोशिश की। इसी मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज करते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। फिलहाल पुलिस मजीठिया की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और कानूनी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page