• Wed. Jun 3rd, 2026

सीएम मान के निर्देशानुसार, पंजाब हॉकी अध्यक्ष, नितिन कोहली एवं हॉकी इंडिया अधिकारी, विक्रम द्वारा पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पूर्व ओलंपियन बलबीर सिंह हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण

ByPunjab Khabar Live

Jun 3, 2026

एस.ए.एस. नगर: पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सफल आयोजन हेतु बुनियादी ढांचे एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की समीक्षा के लिए आज ओलंपियन बलबीर सिंह हॉकी स्टेडियम, सेक्टर 63, एस.ए.एस. नगर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

यह निरीक्षण माननीय मुख्यमंत्री, पंजाब के निर्देशों के अनुपालन में किया गया, जिन्होंने हाल ही में इस चैंपियनशिप से संबंधित अनुमानों एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की थी और निर्देश दिए थे कि इन्हें हॉकी इंडिया द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों के अनुसार पुनः परीक्षण किया जाए। ओलंपियन बलबीर सिंह हॉकी स्टेडियम का वर्तमान में नवीनीकरण और उन्नयन किया जा रहा है, जिस पर टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत अनुमानित ₹15 करोड़ की लागत आएगी।

 

नितिन कोहली, अध्यक्ष, हॉकी पंजाब एवं उपाध्यक्ष, हॉकी इंडिया तथा हॉकी इंडिया के श्विक्रम इस दौरे के दौरान उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

दौरे के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, पंजाब के निर्देशों के अनुसार अनुमानों एवं संबंधित बुनियादी ढांचे की आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। अनुमानों पर हॉकी इंडिया की रिपोर्ट के अनुरूप चर्चा की गई तथा यह सुनिश्चित किया गया कि इन्हें पुनः परीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया जाए।

प्रस्तावित विकास कार्यों, तकनीकी आवश्यकताओं तथा निष्पादन की समय-सीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निरीक्षण टीम ने संबंधित विभागों द्वारा तैयार अनुमानों की समीक्षा की तथा उन क्षेत्रों की पहचान की जहाँ संशोधन एवं सुधार की आवश्यकता है ताकि हॉकी इंडिया के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

दौरे के दौरान श्नितिन कोहली ने सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने तथा कार्यों को समय पर पूरा करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने और पंजाब की हॉकी विरासत को प्रतिबिंबित करने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम विकसित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

हॉकी इंडिया के श्विक्रम ने टूर्नामेंट के स्तर के अनुरूप अपेक्षित बुनियादी ढांचे एवं मानकों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी सिफारिशों को लागू करना आवश्यक है ताकि खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं दर्शकों को सर्वोच्च स्तर की सुविधाएँ प्राप्त हो सकें।

यह भी निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ओलंपियन बलबीर सिंह हॉकी स्टेडियम, एस.ए.एस. नगर में पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के उद्घाटन एवं समापन मैच आयोजित किए जाने की संभावना है, जिससे सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।

संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझावों को संशोधित योजना एवं कार्यान्वयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे।

यह संयुक्त निरीक्षण पंजाब में पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण चरण साबित हुआ तथा सभी हितधारकों को स्थल का आकलन करने, आवश्यकताओं की समीक्षा करने एवं अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page