• Thu. Sep 10th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फगवाड़ा: एसपी माधवी शर्मा के घर से 200 कैनेडियन डॉलर, गहने और नगदी चोरी

ByPunjab Khabar Live

Jun 11, 2026

फगवाड़ा:  एसपी माधवी शर्मा की घर चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। घर से सोने, डायमंड के गहने, कैनेडियन डॉलर व हज़ारों की भारतीय करंसी चोरी हुई है और अंशका जताई गई है कि वारदात घर में तैनात होमगार्ड की महिला की है लेकिन बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। फगवाड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी माधवी शर्मा की मां संतोष कुमारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी बेटी माधवी शर्मा बतौर एसपी फगवाड़ा तैनात हैं। संतोष कुमारी के मुताबिक उनके घर में होमगार्ड की महिला कर्मचारी की तैनाती है। वह रूटीन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करती है। संतोष कुमारी के मुताबिक काफी समय से तैनाती के कारण उनका होमगार्ड महिला पर विश्वास बना गया था और वह उनके घर आती जाती रहती थी।

संतोष कुमारी ने शिकायत में कहा कि आज उन्होंने अपना अटैची देखा तो उसमें से 20 हजार रूपए नकदी, सोने की 4 चैन, 3 अंगूठी, एक जोड़ा टॉपस, डायमंड के 2 पेंडेट, तथा 200 कैनेडियन डॉलर नही थे। संतोष कुमारी के मुताबिक उन्होनें तुरंत होमगार्ड महिला से इस बारे में पूछा तो उसने तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया। जिससे उन्हें यकीन है कि चोरी की ये वारदात होमगार्ड की महिला कर्मचारी मनजीत कौर ने की है। शिकायत के बाद थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page