• Fri. Jun 12th, 2026

पंजाब में उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अमृतसर में इस दिन करेगी प्रदर्शन

ByPunjab Khabar Live

Jun 12, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पंजाब में अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत कर दी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 13 जून को अमृतसर पहुंचेंगे, जहां वे छात्रों और युवाओं के साथ एक प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर जानकारी साझा की है।

अभिजीत दीपके ने बताया कि वह 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने युवाओं और छात्रों से अमृतसर गेट पर एकत्र होने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। उनका कहना है कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की आवाज बुलंद करने की जरूरत है।

दीपके ने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य NEET और CBSE छात्रों के समर्थन में आवाज उठाना है। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यदि छात्र और युवा एकजुट होकर अपनी बात रखें तो प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाया जा सकता है।

अमृतसर में प्रस्तावित प्रदर्शन को पंजाब में पार्टी की पहली बड़ी गतिविधि माना जा रहा है। पार्टी का दावा है कि वह शिक्षा, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और आने वाले समय में राज्य के अन्य शहरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page