• Mon. Jul 13th, 2026

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस पर कैप, ऑर्डिनेंस को गवर्नर की मंजूरी

ByPunjab Khabar Live

Jul 13, 2026

पंजाब में निजी स्कूलों की बढ़ती फीस से परेशान अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार के उस अध्यादेश को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब कोई भी प्राइवेट स्कूल एक साल में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा। इस फैसले की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पोस्ट में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का आभार जताते हुए बताया कि “द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) अध्यादेश, 2026” पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही अध्यादेश को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार के नए नियम के अनुसार, पंजाब का कोई भी निजी (अनएडेड) स्कूल अपनी मर्जी से सालाना 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा। इस फैसले का उद्देश्य निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाना और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा को व्यापार नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है और शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार का मानना है कि नए अध्यादेश के लागू होने से निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने पर रोक लगेगी। इससे लाखों अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page