• Fri. Sep 4th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

सुखबीर बादल का बड़ा बयान, यही पुलिसवाले होंगे और यही जगह होगी, भगवंत मान आएगा

ByPunjab Khabar Live

Jul 20, 2026

बहबल कलां गोलीकांड मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सामने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पेश होने के लिए पहुंचे हैं। पेशी से पहले सुखबीर बादल ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ 4 महीने का टाइम बचा है, अकाली दल ने इन्हें भगाना है।

सुखबीर बादल ने कहा कि कि ये सारा ड्रामा है। अकाली दल से डर गए हैं। अकाली दल ने इन्हें भगाना है। जो मर्जी कर लें। मैं आप लोगों को बता देता हूं कि यही पुलिसवाले होंगे। यही जगह होगी और यहीं भगवंत मान आएगा। जितनी चोरी और ठगी की है, इन्होंने 10 साल पूरा जोर लगाया। सिर्फ सियासत की, लोगों को इंसाफ नहीं दिलाया। इंसाफ अकाली दल दिलाएगा।

सुखबीर ने कहा कि 4 महीने का टाइम बचा है। जब सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी का मामला आ गया, लोगों में गुस्सा आ गया, अब ध्यान भटकाने की टेक्टिक है। न हम डरें और न ही परवाह करते हैं। वहां जाकर सिर्फ चाय पिलाते हैं और समोसे खिलाते हैं। वहीं सुखबीर बादल के समर्थक बारिश के बीच इंस्टीट्यूट के बाहर जुटे हुए हैं। वह नारेबाजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page