• Sat. Sep 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा बस पर हमला, श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल

ByPunjab Khabar Live

Jul 22, 2026

अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर वाघा बॉर्डर जा रही बस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं और 20 प्रतिशत पुरुष शामिल थे। घटना घरिंडा क्षेत्र में हुई, जहां दो युवक अपनी कार लेकर आए और बस के सामने वाहन खड़ा कर उसका रास्ता रोक दिया।

बस रुकते ही दोनों आरोपी वाहन से उतरकर बेसबॉल बैट लेकर बस में चढ़ गए। आरोप है कि उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। अचानक हुए हमले से बस में बैठे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

हमले के दौरान आरोपियों ने एक दिव्यांग श्रद्धालु को बस से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस घटना के बाद बस में सवार सभी श्रद्धालु सहम गए। हालांकि, घटना के बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page