• Sun. Sep 6th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: प्रॉपर्टी कब्जाने के मामले में बलविंदर सग्गू खिलाफ गैर जमानती FIR दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Jul 23, 2026

जालंधर: थाना-7 अधीन पड़ते बॉम्बे नगर में निजी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के आरोप में अर्बन एस्टेट फेस-2 निवासी बलविंदर सिंह सग्गू विवादों में घिर गया। इस मामले को लेकर प्रिंस अनेजा पुत्र सतपाल अनेजा ने थाना 7 की पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने बलविंदर सिंह सग्गू और दर्जन भर नौजवानों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

हालांकि अभी तक सग्गू की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 8 मरले के 5 प्लाट है। वहीं पीड़ित की 8 मरले जगह को लेकर विवाद हुआ है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि नारे लगाते हुए युवकों ने गेट तोड़ा को प्लाट में घुस गए। जिसेक बाद उन्होंने दीवार तोड़ दी। घटना के दौरान नौजवानों के हाथों में तेजधार हथियार मौजूद है।पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बॉम्बे नगर में जगह खरीदी जिसकी उसके पास रजिस्ट्री मौजूद है।

पीड़ित के अनुसार उसके द्वारा जगह की चारदीवारी करवाई गई थी। लेकिन 20 जुलाई को सुबह साढ़े 8 बजे के करीब बलविंदर सिंह सग्गू दर्जन भर साथियों को लेकर जगह पर पहुंच गया और उसने हथियारों के बल पर चारदीवारी जगह पर लगे लोहे के गेट को तोड़ दिया। जिसके बाद वह धार्मिक नारे लगाने लग गए। पुलिस ASI ने पीड़ित के बयानों पर जुर्म 329(3), 329(4), 334(1), 324(4), 190, 191(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page