
जालंधर: एपीजे कॉलेज के बाहर छात्रा के एडमिशन ना किए जाने को लेकर भारी हंगामा हो गया। फाइनल ईयर की स्टूडेंट की एडमिशन करवाने के लिए परिजन कॉलेज में आए तो बच्ची की कॉलेज प्रशासन द्वारा एडमिशन नहीं की जा रही। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिए गए। जिसके विरोध में अन्य छात्रों के साथ मिलकर पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में भारी संख्या में छात्र कॉलेज के बाहर इंसाफ की मांग कर रहे है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा छात्रों को शांत करवाया गया और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महक शर्मा छात्रा को लेकर विवाद चल रहा है। प्रिंसीपल का फोन आया था कि हायर अथारिटी की मीटिंग के कारण बच्ची को एडमिशन पर रोक लगी है। इसी मामले को लेकर परिजनों ने कॉलेज द्वारा एडमिशन ना दिए जाने को लेकर हंगामा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजनों द्वारा मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसे में अगर कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी।
वहीं पीड़ित छात्रा महक शर्मा ने कहाकि वह 2 साल से कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 2 माह पहले पेपर के दौरान एक सचिन टीचर ने उसके साथ गलत हरकत की। जिसके बाद उसने परिजनों से बात की और परिजनों ने सीनियर टीचर से मामले को लेकर बात करने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि मामले को लेकर सीनयर टीचर ने उसकी एक नहीं सुनी। जिसके बाद अब टीचर को तो निकाल दिया गया, लेकिन अब उसे एडमिशन नहीं दी जा रही। छात्रा ने कहा कि कल 9 घंटे तक उसके पेरेट्स कॉलेज में एडमिशन को लेकर बैठे रहे, लेकिन एडमिशन नहीं दिया गया।

