• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, एक पुलिसकर्मी जख्मी

ByPunjab Khabar Live

Jul 25, 2026

पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना शाम करीब 4 बजे सनेटा गांव के पास हुई, जहां CIA स्टाफ को ‘चिट्टे’ (हेरोइन) की बड़ी खेप की डिलीवरी होने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपितों ने तुरंत अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

कुछ ही देर में हमलावरों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल परमजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल जगजीत सिंह पर तलवार से हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत मोहाली के फेस-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और फरार आरोपितों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page