• Thu. Sep 10th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः पंजाब बंद की कॉल पर दुकानदारों का समर्थन, भारी फोर्स तैनात, पुलिस का आया बयान

ByPunjab Khabar Live

Jul 27, 2026

जालंधरः बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का गुस्सा चरम पर है। घटना से आक्रोशित विभिन्न वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आज (27 जुलाई) पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसे देखते हुए जालंधर में कई स्कूलों में की छुट्टी की गई है। एमजीएन स्कूल, सेठ हुक्म चंद स्कूल, इनोसेंट हार्ट स्कूल और शिव ज्योति स्कूल के बच्चों को स्कूल बंद का मैसेज आया है। इसके बाद ऑनलाइन क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

वहीं आज शेखां बाजार, किशनपुरा सहित अन्य बाजार दुकानदारों द्वारा बंद किए गए। शहर भर में जगह जगह पर पुलिस की नाकेबंदी की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आकृषि जैन ने बताया कि वाल्मीकि समुदाय द्वारा आज बंद का आहवान किया गया था। इस दौरान उन्होंने अवगत करवाया कि भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करेंगे। जिसको लेकर मुख्य चौक पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस का मकसद है कि यह रोष प्रदर्शन शांतिमय ढंग से हो।

ऐसे में कोई लॉ एंड ऑर्डर की समस्याएं ना आए। वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति ने भी आश्वासन दिया है कि वह शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पुलिस ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, परिवहन बंद हो सकता है। हालांकि, किसी भी एसोसिएशन ने अपनी तरफ अभी तक बंद के समर्थन की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि 22 जुलाई को बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने एक्शन लेते हुए बरनाला के DSP को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद भी वाल्मीकि समाज का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने अब 2 नई मांगें भी रखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page