• Thu. Sep 10th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में फिर बंद की तैयारी, सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की नई तारीख का किया ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Jul 27, 2026

पंजाब के सफाई कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए राज्यव्यापी हड़ताल की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले 27 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर अब 30 जुलाई, गुरुवार को पंजाब भर में हड़ताल की जाएगी। इस संबंध में जानकारी बरनाला सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुलशन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

गुलशन कुमार ने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज और सरकार द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 जुलाई से पहले सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो उस दिन पूरे पंजाब में व्यापक स्तर पर बंद और प्रदर्शन किए जाएंगे।

बरनाला में हुई घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। नेताओं ने घायल कर्मचारियों का हालचाल जाना और उनके आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए जो भी संघर्ष करेंगे, उसमें उनका पूरा सहयोग रहेगा।

सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश की सभी लोकतांत्रिक, सामाजिक, क्रांतिकारी और व्यापारिक संस्थाओं से 30 जुलाई की हड़ताल में सहयोग करने की अपील की है। यूनियन का कहना है कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page