• Wed. Jul 29th, 2026

पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल को मिल रही धमकियां

ByPunjab Khabar Live

Jul 29, 2026

पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने कुछ दिन पहले एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से अपनी 1.55 करोड़ रुपए की डिफेंडर खराब होने का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने रेशम अनमोल को ट्रोल करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे लेकर यह प्रोपेगेंडा किया है।

रेशम अनमोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्होंने कोई प्रोपेगेंडा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि उनकी डिफेंडर कार मई में खराब हुई थी, जिसके बाद वह उसे वर्कशॉप लेकर गए। वहां जांच में पता चला कि फ्यूल पंप में खराबी थी।

रेशम अनमोल का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने कई पेट्रोल पंपों पर जाकर शुद्ध पेट्रोल की तलाश की, लेकिन उन्हें यह नहीं मिल पाया, जिससे वह परेशान हुए। उन्होंने वीडियो केवल इसलिए पोस्ट किया था ताकि सभी पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने मांग की कि सरकार पेट्रोल पंपों पर नोटिस बोर्ड लगाकर यह जानकारी दे कि पेट्रोल में कितना एथेनॉल मिलाया गया है।

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों और मिल रही धमकियों के बीच रेशम सिंह ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने सर्विस सेंटर का बिल दिखाते हुए स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित नहीं है, बल्कि आम वाहन चालकों की समस्या को सामने लाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page