जालंधर: आप पार्टी के पूर्व हलका ईंचार्ज दिनेश ढल्ल ने भाजपा का दामन थाम लिया। दरअसल, निजी होटल में पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।
इस दौरान दिनेश ढल्ल नार्थ हलके से पूर्व विधायक केडी भंडारी के गले मिले। दिनेश ढल्ल के साथ उनके भाई मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा भारता माता की जय के नारे लगाए गए। वहीं केवल ढिल्लों ने कहाकि पार्टी 2027 के चुनावों में अकेले चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में उन्होंने नार्थ हलके से पूर्व ईंचार्ज का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

