पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस महासचिव के पद से हटा दिया और उनकी जगह राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव से पहले कांग्रेस के इस फैसले को पंजाब में कांग्रेस की रणनीति में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला पर भरोसा जताते हुए उन पर बड़ा दांव लगाया है। पार्टी ने सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा, सुरजेवाला के पास कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी है।

