जालंधरः नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का तबादला कर दिया गया। जारी आदेशों के अनुसार अब उनकी जगह अमृतसर के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को लगाया गया है। वहीं अमृतसर में पल्लवी मिश्रा को निगम कमिश्नर लगाया गया है। जालंधर में संदीप ऋषि को कुछ दिन पहले ही निगम कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया गया था, लेकिन 2 सप्ताह बाद उनका तबादला कर दिया गया।


