• Mon. Sep 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

GNDU जालंधर में फ्रेशर फेस्टिवल की धूम, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे PPR मार्केट के प्रेसिडेंट GS राजा!

ByAdmin

Sep 7, 2026

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) कॉलेज, जालंधर में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में पीपीआर (PPR) मार्केट के प्रेसिडेंट जी.एस. राजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा समाज भलाई के कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए जी.एस. राजा का विशेष सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान प्रिंसिपल और प्रबंधन ने उनसे भविष्य में भी कॉलेज के जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए सहयोग का आह्वान किया। जी.एस. राजा ने विद्यार्थियों को जीवन के नए पड़ाव की शुभकामनाएं देते हुए करियर में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर, डॉ. मुनीश भारद्वाज और कॉलेज स्टाफ ने विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रतिभा और प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। पूरे संकाय ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खुशगवार और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों ने मिलकर नए सत्र की शुरुआत का जश्न मनाया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page