• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

सुखबीर बादल को फिर SIT का समन, इस मामले में होगी पूछताछ

ByAdmin

Sep 8, 2026

बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पंजाब पुलिस की SIT ने एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। SIT ने उन्हें 11 सितंबर को चंडीगढ़ में जांच टीम के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। सुखबीर सिंह बादल इससे पहले भी इस मामले में SIT के सामने पेश हो चुके हैं।
बहबल कलां गोलीकांड की जांच जारी

सुखबीर बादल को SIT का समन मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस समय कई मुद्दों को लेकर घिरी हुई है और लोगों का ध्यान असल मुद्दों से हटाने के लिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है।

कलेर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सरकार जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से नहीं भटका सकती। उन्होंने दावा किया कि बहबल कलां मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में दो तारीखों पर सरकार को फटकार का सामना करना पड़ा है और इसके बाद सुखबीर बादल को दोबारा तलब किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page