जालंधर: लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर दलित समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग जिले में जत्थबंदियों द्वारा बंद का ऐलान किया जा रहा है। वहीं जालंधर में भी जत्थेबंदियों द्वारा कल शहर को बंद करने का ऐलान किया है।
जहां भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीवा गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि की अगुवाई में कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर बंद का ऐलान किया गया है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज और मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी है।
मामले की जानकारी देते हुए राजीव गोरा ने कहा कि बीते दिन बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह 10वीं बार घटना हो चुकी है। लुधियाना में पहले भी इसी जगह पर प्रतिमा के शीशे तोड़ने की घटना सामने आई थी और समुदाय द्वारा प्रतिमा के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई थी, लेकिन कोई प्रबंध नहीं किए गए।
वहीं अब भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस आने से पहले बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में इस घटना के विरोध में कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण रूप से शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया है।
वहीं गौरव वाल्मीकि ने कहा कि बीते दिन हुई घटना की वह सख्त शब्दों से निंदा करते है। ऐसे में उन्हें लगता है कि सियासी पार्टी राजनीति चमकाने को लेकर घटनाएं करवा रही है। उन्होंने कहा कि हर बार बाबा साहेब की प्रतिमा को टारगेट किया जा रहा है। बार-बार हो रही घटनाओं को लेकर समुदाय में रोष है और वह इसे बर्दाश नहीं करेंगे।
इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के रोष में कल शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के पास कोई सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जा रही है। इसी के साथ अलग-अलग जिलों में जत्थेबंदियों द्वारा पंजाब बंद का ऐलान किया है।

