• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

SIT के सामने पेश नहीं होंगे सुखबीर बादल, बहबल कलां केस में होनी थी पूछताछ

ByAdmin

Sep 11, 2026

बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल आज SIT के सामने पेश नहीं होंगे। SIT ने उन्हें शुक्रवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन निर्धारित समय तक वह वहां नहीं पहुंचे। हालांकि, सुखबीर बादल के वकील और अकाली दल के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर तथा बंटी रोमाना सुबह सेक्टर-32 स्थित पुलिस इंस्टीट्यूट पहुंच गए थे।

 सुखबीर बादल के SIT के सामने पेश नहीं होने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता रणबीर सिंह ढीढ़सा ने दावा किया कि सुखबीर बादल आज SIT के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। क्योंकि भाजपा और अकाली दल के बीच समझौता हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की ओर से सुखबीर बादल को SIT के सामने पेश न होने की सलाह दी गई है और पार्टी की ओर से उन्हें बचाने की बात कही गई है।

 सुखबीर बादल की गैरमौजूदगी के बीच उनके वकीलों का SIT से जुड़े पुलिस संस्थान पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सुखबीर बादल की ओर से SIT को पेशी को लेकर क्या जवाब दिया गया है। बहबल कलां गोलीकांड से जुड़े मामले में SIT की जांच लंबे समय से जारी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page