• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी खबरः नशे में धुत्त ड्राइवर ने आधा घंटा रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Nov 25, 2023

(PKL) :लुधियाना रेलवे स्टेशन से करीब 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर SPS अस्पताल के सामने रेलवे ट्रैक पर नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रक चढ़ दिया। ग्यासपुरा फाटक से गलत साइड दाखिल होकर करीब आधा घंटा 1 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर ही ट्रक चलाया। इसके बाद रणजीत नगर के पास पहुंच ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

इस बीच लुधियाना रेलवे स्टेशन से चली ट्रेन गोल्ड टेंपल एक्सप्रेस अभी ग्यासपुरा फाटक से कुछ दूरी पर ही थी कि किसी ने रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन पर ट्रक खड़ा होने की सूचना दी। सूचना रेलवे अधिकारियों तक पहुंची तो तब तक ट्रेन ट्रक के बिल्कुल नजदीक आ गई थी।

ट्रेन की स्पीड को लोको पायलट ने कम किया। इस दौरान ट्रेन ट्रक के साथ टच हुई। ग़नीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रेन के अंदर से यात्री रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रक की वीडियो भी बनाते रहे। घटना स्थल पर तुरंत जीआरपी के SP बलराम राणा, SHO जतिंदर पुलिस बल के साथ पहुंचे। रेलवे अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर हाइड्रा मशीन व क्रेन रेलवे कर्मचारियों ने मंगवाई। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान लोगों की बढ़ रही भीड़ को भी पुलिस कर्मचारियों ने खदेड़ा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page