• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

होशियारपुर से अभी-अभी बड़ी खबर: 2 बच्चों सहित मां ने लगाई नहर में छलांग

ByPunjab Khabar Live

Nov 26, 2023

(PKL) : मुकेरियां में मां ने 2 बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबने से 4 महीने की नीरू और 5 साल की भूमिका की मौत हो गई। वहीं मां को वहां से गुजरते लोगों ने बचा लिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छलांग लगाने वाली महिला सपना देवी है। जो सिंगोवाल गांव में रहती है। उसका पति जतिंदर सिंह विदेश में रहता है। सपना ने 2 बेटियों के साथ गांव बंबोवाल के पास बहती मुकेरियां हाइडल नहर के पुल से छलांग लगाई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने ऐसा क्यों किया?। महिला का पति अभी विदेश में ही है। उसे सूचना दे दी गई है। पुलिस महिला के पति और परिवार से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि उनके घर में भी टीम गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page