• Fri. Oct 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में 24 अक्टूबर को शोभायात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, सुबह 9 से रात 10 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें

ByAdmin

Oct 23, 2026

महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में जालंधर में 24 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर के लिए ट्रैफिक रूट प्लान जारी कर दिया है। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए कई प्रमुख सड़कों पर यातायात में बदलाव किया गया है।

पुलिस ने लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, जबकि शोभायात्रा के रास्ते पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

अली मोहल्ला मंदिर से शुरू होगी शोभायात्रा

महर्षि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव 26 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में 24 अक्टूबर को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। पुलिस की ओर से जारी रूट प्लान के अनुसार, शोभायात्रा की शुरुआत अली मोहल्ला स्थित महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर से होगी। इसके बाद शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों और बाजारों से गुजरते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न होगी।

इन प्रमुख रास्तों से होकर निकलेगी शोभायात्रा

  • अली मोहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर

  • बस्ती अड्डा चौक

  • भगवान वाल्मीकि चौक

  • पीएनबी चौक

  • लव-कुश चौक (मिलाप चौक)

  • शहीद भगत सिंह चौक

  • खिंगरा गेट

  • अड्डा होशियारपुर चौक

  • टांडा चौक

  • माई हीरा गेट

  • सर्कुलर रोड

  • सब्जी मंडी चौक

  • पटेल चौक

इसके बाद शोभायात्रा शहर के विभिन्न निर्धारित रास्तों से होते हुए वापस अली मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर में संपन्न होगी।

सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट

पुलिस के अनुसार, वर्कशॉप चौक, पटेल चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, फुटबाल चौक, दोमोरिया पुल, प्रताप बाग चौक, जीपीओ चौक, दोआबा चौक, रेलवे क्रॉसिंग अड्डा टांडा, रेलवे क्रॉसिंग अड्डा होशियारपुर, स्काईलार्क चौक, नामदेव चौक और डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक सहित कई स्थानों पर यातायात में बदलाव रहेगा। इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

शोभायात्रा के रास्ते पर वाहनों की एंट्री बंद

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के मुताबिक, 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान शोभायात्रा के रास्ते पर अपने वाहन लेकर न पहुंचें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page