• Sat. Oct 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

रोडवेज और PRTC कर्मचारियों का धरना समाप्त, बस सेवा पूरी तरह बहाल

ByAdmin

Oct 24, 2026

जाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. के अनुबंध (कच्चे) कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जत्थेबंदी के आह्वान पर 21 अक्टूबर से लगातार जारी सफल हड़ताल और धरने के बाद, सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आम जनता को बड़ी राहत देते हुए बस सेवाओं को भी पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज 24 अक्टूबर को पी.आर.टी.सी. हेड ऑफिस में पंजाब के माननीय ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ यूनियन नेताओं और वर्कर साथियों की एक उच्चस्तरीय पैनल मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद जत्थेबंदी ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

मीटिंग के दौरान लिए गए फैसलों के तहत, सरकार ने जत्थेबंदी की मांगों को तुरंत लागू करते हुए घोषणा की है कि आगामी 26 और 27 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट मंत्री खुद आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखने और ज्वाइन करवाने के लिए नियुक्ति पत्र (जॉइनिंग लेटर) सौंपेंगे। वहीं, अन्य शेष मांगों पर आगामी 29 अक्टूबर को होने वाली अगली मीटिंग में अंतिम फैसला लेने के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है।

भले ही फिलहाल कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी हो, लेकिन उन्होंने सरकार को स्पष्ट चेतावनी भी दी है। यूनियनों ने कहा है कि यदि 29 अक्टूबर तक तय की गई सभी मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया, तो वे एक बार फिर से हड़ताल और धरने जैसे तीखे विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और विभाग के संबंधित अधिकारियों की होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page