• Sun. Oct 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

ByAdmin

Oct 25, 2026

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की अंतिम तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

 

कहा अंतरराष्ट्रीय खेल महाउत्सव में दर्शकों के स्वागत के लिए मुफ्त डिजिटल पास

जालंधर: जालंधर प्रतिष्ठित हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम तैयार किया गया है, जिसे रिकॉर्ड चार महीनों में पूरा रूप दिया गया है।

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, डायरेक्टर खेल अभिजीत कपलीश, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने दर्शकों को भरोसा दिलाया कि सभी प्रबंध, सुरक्षा प्रोटोकॉल और अन्य जरूरी तैयारियां सौ फीसदी पूरी हो चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता के अनुसार ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम को अति-आधुनिक रूप दिया गया है, जिसकी वजह से 27 अक्तूबर से शुरू होने वाले मुकाबलों के लिए मंच तैयार है। इन मुकाबलों में मेजबान भारत सहित एशिया की 6 टॉप टीमें आपस में भिड़ेंगी।

 

उन्होंने आगे बताया कि खेल प्रेमियों, युवाओं और परिवारों में उत्साह भरने के लिए पंजाब सरकार ने सभी मैचों के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त रखने का ऐलान किया है। दर्शक www.ticketgenie.in पर या मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्टर करके क्यूआर कोड वाले डिजिटल पास आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे होगी जबकि शानदार उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे होगा, जिसके बाद शाम 7:20 बजे भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।

 

उन्होंने उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले दर्शकों से शाम 4 बजे तक अपनी सीटों पर आने की अपील की। जबकि आम मैच देखने जाने वालों को सलाह दी कि वह मैच शुरू होने से 30 से 60 मिनट पहले पहुंचें। उन्होंने बताया कि घर बैठे देखने वालों के लिए टूर्नामेंट के सभी 20 मैच स्टार स्पोर्ट्स पर सीधे प्रसारित किए जाएंगे और जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाएंगे। उन्होंने पंजाब के सभी निवासियों को बड़ी संख्या में पहुंचने और इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह का देखकर आनंद लेने का निमंत्रण दिया।

दर्शकों का प्रवेश डी.ए.वी. कॉलेज फ्लाईओवर वाली तरफ से होगा। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने लोगों को सुचारू और निर्बाध आवाजाही का भरोसा दिलाया। दर्शक एच.एम.वी. कॉलेज चौक से डी.ए.वी. कॉलेज फ्लाईओवर के साथ लगती साइड लेन के जरिए स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं, जो सीधा बरलटन पार्क के गेटों तक जाती है, जहां पार्किंग की सुविधाजनक व्यवस्था है। मैदान में होने वाले रोमांचक मुकाबलों के अलावा यहां फूड कोर्ट, फैन पवेलियन और कार्निवल जैसा उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page