• Fri. Oct 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर के स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल, राहुल गांधी के संगरूर कार्यक्रम में ब्लास्ट की चेतावनी से मची हलचल

ByAdmin

Oct 30, 2026

जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बार फिर से ई-मेल के जरिए स्कूलों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस धमकीभरी ई-मेल की चपेट में आर्मी पब्लिक स्कूल और एपीएस पब्लिक स्कूल जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हैं। इस हाई-प्रोफाइल धमकी के सामने आते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से हरकत में आ गया है और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया है।

प्राप्त हुई इस ई-मेल में केवल स्कूलों तक ही धमकी सीमित नहीं रखी गई है, बल्कि इसमें रेलवे नेटवर्क को भी बड़े पैमाने पर निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में चेतावनी दी गई है कि 1 नवंबर को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लोग सफर करने से बचें। इसके अलावा अमृतसर, फिरोजपुर, लुधियाना और बठिंडा के रेलवे ट्रैक पर आईईडी (IED) ब्लास्ट करने की बात भी लिखी गई है।

स्कूलों के संबंध में ई-मेल में दोपहर 12:11 बजे धमाके करने का जिक्र किया गया था, जिसके बाद से ही सुरक्षा बलों और बम निरोधक दस्तों ने संबंधित परिसरों को घेरकर गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय यह भी है कि इसी ई-मेल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संगरूर दौरे के दौरान भी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। एक साथ कई संवेदनशील ठिकानों, शिक्षण संस्थानों, रेलवे मार्गों और राजनीतिक कार्यक्रमों को निशाने पर लिए जाने की इस चेतावनी के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह धमकी भरा मेल आखिर कहाँ से और किसने भेजा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page