• Thu. Nov 19th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मेयर वनीत धीर ने पत्नी श्वेता धीर के साथ लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से आशीर्वाद, मुलाकात को बताया यादगार

ByAdmin

Nov 19, 2026

आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ हलका से उम्मीदवार और मेयर वनीत धीर ने आज अपनी पत्नी पूर्व पार्षद श्वेता धीर के साथ डेरा ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख परम पूजनीय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वनीत धीर ने कहा कि बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त करना उनके और उनकी पत्नी के लिए बेहद सुखद एवं यादगार अनुभव रहा।

उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक अवसर व्यक्ति को अपने संस्कारों से जुड़े रहने और जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर वनीत धीर और उनकी पत्नी श्वेता धीर ने बाबा जी के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का सानिध्य और आध्यात्मिक मार्गदर्शन मन को शांति देता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page