• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः बहिबल कलां गोलीकांड को लेकर फिर भड़के आप विधायक कुंवर विजय प्रताप

ByPunjab Khabar Live

Dec 1, 2023

(PKL): बहिबल कलां गोलीकांड की जांच पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी के अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर जांच कमेटी (SIT) और सरकारी पैरोकारों पर आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस गोलीकांड का फैसला गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में होगा और जंग जारी रहेगी। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट सांझा कर SIT और सरकारी गवाहों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुंवर ने ट्वीट कर कहा- बहिबल कलां गोलीकांड का जिम्मेदार कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page