• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः 4 दिन की मौत के मामले पुलिस ने शव को निकाला बाहर

ByPunjab Khabar Live

Jan 6, 2024

पंजाब के जालंधर में साली से शादी की जिद कर रहे पति ने पत्नी और 4 दिन के बच्चे को देर रात घर से निकाल दिया। महिला और बच्चा पूरी रात कड़ाके की ठंड में बाहर गली में सोए। बच्चे ने ठंड लगने के कारण दम तोड़ दिया। अब फिल्लौर कोर्ट के आदेशों पर बच्चे का शव कब्र से निकाला जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम होगा। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। घटना 24 दिसंबर की है। जब पुलिस के पास मामला पहुंचा तो परिवार बच्चे को दफना चुका था। उस दौरान बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। तब अधिकारियों ने कहा था कि बच्चा प्री-मैच्योर था इसलिए उसकी मौत हुई है।

पुलिस ने बच्चे की मां संगीता के बयान पर IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) का केस दर्ज किया था। पुलिस ने उस दौरान पति को हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। अब वह फरार है। परिवार ने कोर्ट में याचिका दायर कर बच्चे को कब्र से निकलवाने की मांग की। संगीता के भाई अजय ने बताया कि बहन की शादी चक्क साबू गांव के जीतू के साथ हुई थी। जब उसकी बहन गर्भवती हुई तो जीतू ने संगीता से कहा कि उसकी शादी वह अपनी छोटी बहन से करवा दे।

संगीता ने जब इस बात का विरोध किया तो जीतू ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। अजय ने कहा कि जीतू के रिश्ते में भाई लगने वाला इंद्रपाल और उसकी पत्नी रीना भी उसका साथ दे रहे थे। पिछले हफ्ते उसकी बहन ने बेटे को जन्म दिया। 23 दिसंबर को जीतू ने संगीता को दोबारा साली से शादी कराने की बात कही। संगीता नहीं मानी तो जीतू ने रात में मां और बेटे को बिना गर्म कपड़े के बाहर निकाल दिया। सुबह तक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। ठंड लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page