• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः पंजाब पुलिस ने सासंद सिमरजीत सिंह मान को हिरासत में लिया

ByPunjab Khabar Live

Feb 1, 2024

ब्लॉगर भाना सिद्धू की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिले में आज एक बड़ी सभा बुलाई गई है। लेकिन इससे पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष और सांसद सरमनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने दी है। सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट किया कि क्या पंजाब भी पाकिस्तान की तरह सेना/पुलिस राज्य बन गया है? सिमरनजीत सिंह मान को आज पुलिस ने हिरासत में लिया, जो गैरकानूनी है। आज सिमरनजीत सिंह मान ने भाना सिद्धू के पक्ष में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था। क्या हमें पंजाब में सरकार के गलत फैसलों का विरोध करने की भी इजाजत नहीं है? यह लोकतंत्र की हत्या है और संविधान में निहित हमारे मौलिक अधिकारों की हत्या है। अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान बाबा साहेब अम्बेडकर जी की तस्वीरें हटाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page