• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः ट्रक और कार की टक्कर, लगा जाम

ByPunjab Khabar Live

Feb 8, 2024

जालंधर कैंट के भूर मंडी के सामने पीएपी फ्लाईओवर के नजदीक एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। जिसके बाद वह गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया।

प्राप्त जानकारी मुताबिक, कार और ट्रक में टक्कर कैसे हुई इसके बारे अभी पुलिस जांच कर रही है। ट्रक चालक का कहना था कि कार पलटने के कारण एक सड़क से दूसरी सड़क पर आकर ट्रक से टकराई। जबकि कार वालों का कहना था कि ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। कार में बैठे बुजुर्ग को मामूली सी चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में लेकर परागपुर पुलिस चौकी पहुंचा दिया है। घटना कैसे घटी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page